फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बैंक मैनेजर की मौत

Fri, 28 Aug 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। लालगंज क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में क
विज्ञापन
लालगंज। रायबरेली-कानपुर हाईवे पर ऐहार टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार सुबह बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार बैंक मैनेजर की मौत हो गई। प्रतापगढ़ जिले के अठेहा निवासी सुरेश कुमार यादव (43) अमेठी के रानीगंज स्थित एसबीआई शाखा में बैंक मैनेजर थे।
विज्ञापन


सुरेश रायबरेली शहर के दूरभाष नगर में किराये के मकान में रहते थे। सुबह करीब पांच बजे वह बाइक से लालगंज से रायबरेली जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की उनकी बाइक से टक्कर हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उन्हें एम्स रेफर कर दिया। एम्स ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें