फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे संगठन

विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को निकाले गए कैंडल मार्च को रोके जाने के बाद सुपर मार्केट में ही बैठीं सपा मह? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद बुधवार को बेटी को इंसाफ दिलाने कई संगठन सड़कों पर उतरे। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे। मोमबत्ती जलाकर बेटी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

भाकपा (माले) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। भाकपा माले के नेता एवं एक्टू के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड विजय विद्रोही ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद अब योगी आदित्य नाथ को मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाकपा माले के जिला प्रभारी कामरेड अफरोज आलम ने कहा कि हाथरस की घटना के लिए योगी सरकार का राजकाज जिम्मेदार है। उन्हें पद से हट जाना चाहिए। प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष फूलचंद मौर्य, उपाध्यक्ष अंसार अहमद, एपवा नेता पतिराजा देवी, मो. हलीम, सत्यभामा, सुरेश शर्मा एडवोकेट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग विकास समिति ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष शक्ति शेखर वाल्मीकि ने कहा कि हाथरस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।
पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर संदीप सक्सेना, सुनील गौतम, धीरेंद्र बौद्ध, श्यामू आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अनुशासन मंत्री ज्ञानप्रकाश तिवारी ने हाथरस की घटना पर दुख जताया। ज्ञापन देकर दरिंदों को फांसी देने की मांग की।
जिला प्रभारी राम बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी, प्रदेश संरक्षक रमेशचंद चौरसिया, अजीत प्रताप सिंह, राम अवध वर्मा आदि मौजूद रहे।
इन्हौना प्रतिनिधि के अनुसार सिंहपुर विकास क्षेत्र के ग्राम अशरफपुर में कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जलाकर बेटी को श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेसियों ने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इस मौके पर युवा नेता दुर्गेश दीक्षित, अतुल शुक्ला, मान सिंह, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य शीला सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने बुधवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला। सुपर मार्केट से निकले कैंडल मार्च को प्रशासन एवं पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया तो महिलाओं ने वहीं पर मोमबत्ती रखकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी। शबिस्ता, उर्मिला, उमा, निर्मला देवी, सरवरी बेगम, सीता मिश्रा व साधना सिंह आदि मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र प्रशासन को सौंपा। देशराज पासी, अखिलेश पासी, सुभाष पासी, दिनेश पासी आदि मौजूद रहे।
जायस कस्बे में हाथरस की घटना को लेकर बुधवार को देर शाम युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकील इदरीसी के नेतृत्व में युवाओं ने आरोपियों का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजकी की। कोतवाली रोड पर हुए प्रदर्शन में सीएम से इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन में फुजैल खान, तौकीर रजा, मोहम्मद सुहैल, शिवप्रकाश, रोहित मौर्या, विनोद कुमार मौजूद रहे।
बहादुरपुर विकास क्षेत्र के तेंदुआ गांव में अमेठी काँग्रेस की महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला और आक्रोश जताया। इस मौके पर शबीना, ज्ञानमती, बिटाना, भगवाना, शाहीना, कंचन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें