फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कब्जा हटाने का विरोध, 11 पर एफआईआर

Mon, 07 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह। चकरोड की जमीन पर खड़ी धान की फसल कटवाने गई राजस्व टीम के सामने शनिवार को किसान बेहोश हो गया। इससे टीम लौट गई थी। मामले में लेखपाल ने कब्जा हटाने का विरोध करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। रविवार को पुलिस ने किसान समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पूरे बाबू मजरे पोठई गया प्रसाद और रामकृष्ण ने चकरोड की जमीन पर धान की फसल लगा रखी है। इससे गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को पुलिस बल के साथ राजस्व टीम फसल कटवाने गई थी। इस दौरान किसान गया प्रसाद और उनके परिजनों ने इसका विरोध किया। उन्होंने मांग की थी कि चकरोड की जमीन से सभी का कब्जा हटाया जाए। गहमागहमी भरे माहौल के बीच किसान गया प्रसाद बेहोश हो गया था। यह देख टीम लौट गई थी। किसान के परिजनों ने आरोप लगाया कि किसान के साथ धक्कामुक्की भी की गई।

शनिवार शाम को हल्का लेखपाल सुनील कुमार ने गया प्रसाद सहित 11 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि रविवार को गया प्रसाद, रामकृष्ण, रामफेर, रामकली, प्रेमा, मयंक, रामकिसुन, विजय बहादुर, रावेंद्र, इंदेश, राम अवध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें