फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी दल लोगों को कर रहे गुमराह: सांसद

Wed, 15 Apr 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कचहरी सड़क स्थित पार्क में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हाथ जोड़कर प्रणा
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के नबाबगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपनी ताकत दिखाई। इसने इस बात का भी संकेत दिया है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे यूपी प्रभारी व बिहार के जमुई सांसद अरुण भारती ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल संविधान के नाम पर लोगों को गुमराह कर केवल वोट हासिल करना चाहते हैं।
उन्होंने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही। कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का जो सपना देखा था, उसे साकार करना सभी का दायित्व है।
विज्ञापन

जमुई सांसद ने यह भी कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके पूर्व उन्होंने शहर के हाथी पार्क में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आरती पांडेय ने कहा कि एकजुटता और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव सरिता पांडेय ने कहा कि सभी को एकजुट होकर समाज के लिए काम करना होगा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महासचिव सुनील सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान, पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद वर्मा, जिला अध्यक्ष अभय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें