फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज रात 10 घरों में करूंगा चोरी... 15 लोगों की जाएगी जान; रायबरेली में घर के बाहर मिली चिट्ठी ने उड़ाए होश

Sat, 04 Oct 2025 01:54 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में एक धमकी भरा पत्र मिला है। इससे ग्रामीणों में चिंता फैल गई है। एक साथ 10 घरों में चोरी करने और विरोध करने पर 15 लोगों की हत्या करने की धमकी दी गई है। 
विज्ञापन
गांव में लेटर मिलने के बाद दहशत है - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली के मोन गांव में एक धमकी भरा पत्र मिलने से ग्रामीणों में चिंता फैल गई है। यह पत्र डाक विभाग में कार्यरत रामकुमार के घर के गेट पर मिला, जिसमें एक साथ 10 घरों में चोरी करने और विरोध करने पर 15 लोगों की हत्या करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रामकुमार ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। उसमें बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे वह अपनी पत्नी के साथ एक निमंत्रण में गए थे। घर पर उनकी बहू निशा अकेली थी। दोपहर लगभग ढाई बजे निशा ने घर के लॉन में लगे फूल के पेड़ पर एक पर्ची देखी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। 

पर्ची में लिखा था, "आज नौ बजकर तीस मिनट पर दस घर में चोरी करेंगे। जितना रखा बचाओ, उतना रखा लो। 10 घर में चोरी करेंगे और 15 लोगों की मौत होगी आज। हम 10,000 हजार लोग हैं।" रामकुमार ने शाम करीब चार बजे निमंत्रण से लौटने के बाद कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 

कई लोगों को चक्कर लगाते देखा

रामकुमार ने पुलिस को यह भी बताया कि उनके मोहल्ले में एक फेरी वाले को बाइक से कई चक्कर लगाते देखा गया था। पुलिस ने धमकी भरे पत्र को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल जगदीश यादव के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत प्रतीत होती है। हालांकि, गांव में गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें