फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छूटे 3.35 लाख वोटरों को मौका

Sun, 18 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में सूची से बाहर हुए 3.35 लाख वोटरों को नाम जुड़वाने का मौका मिला है। पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए शनिवार को जिले के 1510 बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए।
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक बूथों पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। कोई सूची में अपना नाम तलाशता दिखा तो किसी ने बीएलओ से फार्म भरवाया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जिले में 22,23,195 मतदाता थे। एसआईआर के बाद 10 अप्रैल को जारी सूची में 18,87,398 मतदाता रह गए। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या भी 65 से घटकर 25 हो गई।

चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार को सभी बूथों पर बीएलओ पहुंचे। कुछ बूथों पर सन्नाटा रहा तो कहीं लोग नाम जुड़वाने के लिए पहुंचे। शहर के राही ब्लॉक परिसर स्थित बूथ संख्या 198, 199 और 200 पर बीएलओ समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एमजीआईसी के बूथ संख्या 105 से 109 तक कुछ लोग नाम जुड़वाने पहुंचे, जबकि कई लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम देखा।
विज्ञापन



लालऋषि बालिका इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 102, 103 और 104 सहित अन्य बूथों पर भी बीएलओ सूची लेकर मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म भरवाए।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, रेवरी सैदपुर ग्राम पंचायत में बीएलओ पद्मश्री ने कैंप लगाया। यहां 22 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, बूथ संख्या 146 पर सीमा सिंह, 147 पर प्रतिभा मिश्रा और 148 पर रानी ने लोगों के फार्म भरवाए। तहसीलदार शालिनी तिवारी ने बताया कि तहसील के सभी 385 बूथों पर कैंप लगाए गए।

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम राजेश श्रीवास्तव और तहसीलदार पवन कुमार यादव ने जमकोरियापुर, अजीतपुर, अकोहरिया, मेदौली, शहजौरा और टिकवामऊ समेत कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ ने मतदाताओं के फार्म भरवाए।

ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, डीएम सरनीत कौर ब्रोका और एसपी रवि कुमार ने प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ अभिषेक सिंह, दीप्ति यादव, हिमांशु चंद्रवंशी और बृजेश पाल से प्रपत्रों की जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि चार बूथों पर आठ मतदाताओं के फार्म भरे गए।

एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि मतदाताओं के नाम बढ़ाने के लिए शनिवार को सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। 24 अक्तूबर को भी विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें