फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कराने को 80 फीसदी अभिभावक राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। काफी अरसे से बंद चल रहे स्कूल-कॉलेजों को खोलने और भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू कराने की मांग उठ रही है। अब माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन के लिए भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद भी नजर आ रही है। वजह यह कि इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अभिभावकों से उनकी राय मांगी है, जिले के 80 फीसदी अभिभावकों ने सहमति जताई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 26 जुलाई को प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों को पठन-पाठन के लिए भौतिक रूप से खोले जाने के संबंध में सूचना मांगी थी। सभी शिक्षा बोर्डों के विद्यालयों को पठन-पाठन के लिए भौतिक रूप से खोले जाने के संबंध में अभिभावकों का मत उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था।
इसके लिए एक प्रारूप भी भेजा गया था, जिसमें कक्षा 9, 10, 11, 12 के छात्र-छात्राओं की संख्या के साथ ही उनके अभिभावकों की राय जानने की कोशिश की गई थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मांगी गई सूचना इस जिले के विद्यालयों से देने को कहा गया, जिस पर 182 विद्यालयों से संकलित की गई सूचना परिषद को भेज दी गई है।
विज्ञापन

इस जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित 333 विद्यालय हैं, जबकि सीबीएसई समेत अन्य बोर्डों के विद्यालयों की संख्या 50 से अधिक है। इसमें 182 माध्यमिक विद्यालयों ने सूचना भेजी है। इसमें बताया गया है कि 33494 अभिभावकों से संपर्क किया गया और उनकी राय जानी गई, जिस पर 26803 अभिभावकों ने स्कूल खोलने और भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू किए जाने के संबंध में सहमति जताई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जो सूचना मांगी थी, वह भेज दी गई है। आगे जैसा निर्देश मिलेगा, अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें