फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: दुकान में मिला एक क्विंटल खराब खोवा

Thu, 29 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीगंज स्थित दुकान में छापामारी के दौरान पकड़ा गया खोया।
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार शाम ऊंचाहार के लक्ष्मीगंज स्थित मुरली खोवा की दुकान पर छापा मारा। जांच में डीप फ्रीजर में लंबे समय से भंडारित करीब एक क्विंटल खोवा मिला। प्रथम दृष्टया गुणवत्ता खराब पाए जाने पर इसे नष्ट करा दिया गया। खोवा की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है। नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। दुकान संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर के पास स्थित दुकान पर कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार यादव, संजय कुमार त्रिपाठी और उदय राज मौर्य की संयुक्त टीम ने डीप फ्रीजर में रखे खोवा की गुणवत्ता जांची। भंडारित खोवा मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत होने पर उसे नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें