जिले के आईसीएससी परीक्षा में टॉपर रहे छात्र शशांक अवस्थी को एक लाख रुपये व लैपटॉप मिलेगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसकी घोषणा की है।
गुलाब रोड निवासी शशांक अवस्थी पुत्र शशिकांत ने इंटरमीडिएट-2015 में 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय ने इस छात्र के शिक्षा के क्षेत्र में होनहार होने की बात सीएम को बताई। इस पर सीएम ने इस छात्र की प्रशंसा करते हुए एक लाख रुपये और एक लैपटॉप देने की घोषणा की।