फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, महिला समेत चार घायल

Sat, 04 Jun 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज का निवासी मेराज (30) लखनऊ में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर डीसीएम चलाता था।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह मिर्जापुर में आम छोड़ने के बाद डीसीएम लेकर लखनऊ जा रहा था। शनिवार सुबह लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर खैरहनी गांव के पास उसकी डीसीएम बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए।

वहीं डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एकत्र हुए आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने चालक को डीसीएम से बाहर निकाला। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थानेदार विमल सिंह का कहना है कि रायबरेली की तरफ से लखनऊ की ओर जा रही डीसीएम रोड के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी, इसमें चालक की मौत हो गई है। परिवारीजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

राही प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज निवासी अभिमन्यु देर रात बाइक से मुंशीगंज की ओर जा रहा था। मधुपुरी गांव के पास सामने साइकिल से घर जा रहे राजेंद्र कुमार, उसकी पत्नी संगीता को जोरदार टक्कर मार दी और खुद भी बाइक लेकर गिर गया।

इससे संगीता और अभिमन्यु घायल हो गये, वहीं राजेंद्र बाल-बाल बच गया। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज रामकुमार आदि ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीह प्रतिनिधि के अनुसार सीतापुर निवासी रवींद्र कुमार व पासापुर थाना भदोखर निवासी राकेश कुमार रायबरेली में एक सीमेंट व्यवसायी के यहां काम करते हैं।

दोनों शनिवार को डीह गए थे। वहां से लौटते समय बुधई का पुरवा गांव के पास कार का अगला टायर पंचर हो गया। इससे कार बेकाबू होकर सामने से आ रही प्राइवेट बस में घुस गई। इससे कार सवार दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें