फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफ भ्रष्टाचार युक्त तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार मुक्त ताकतें : अनुप्रिया

Fri, 17 Feb 2017 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक तरफ सपा, बसपा व कांग्रेस का भ्रष्टाचार है तो दूसरी ओर भाजपा व अपना दल का एनडीए गठबंधन की स्वच्छ छवि की सरकार है। एक तरफ  भ्रष्टाचार युक्त ताकतें हैं तो दूसरी तरफ भ्रष्टाचार मुक्त ताकतें हैं। ऐसे में जनता को दलों को समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री एवं अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को बछरावां विधानसभा के सेंहगो गांव में आयोजित जनसभा के दौरान कही।

शाम करीब पांच बजे हेलीकॉप्टर से सेंहगो सभा स्थल पहुंची अनुप्रिया पटेल ने सपा-कांग्रेस गठबंधन व बसपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि खाना तो हम रोज ही खाते हैं, लेकिन यदि एक ही खाना दो तीन दिन खाएं तो वह बेस्वाद लगने लगता है।
विज्ञापन


ठीक वैसे ही राजनीतिक हालातों में सपा-बसपा को प्रदेश में आप कई बार चख चुके हैं और इनका स्वाद लगातार बिगड़ता ही जा रहा है। अब इनको उखाड़ फेंकना चाहिए। सपा-कांग्रेस गठबंधन को उनके नेता गंगा-जमुना का संगम बताते हैं। गंगा और जमुना का संगम होता है तो यह दोनों अपनी पहचान खो देते हैं। 

केंद्र की पिछली यूपीए टू की सरकार ने घोटालों का कीर्तिमान ही स्थापित कर दिया। हर दिन एक नया घोटाला सामने आता था। कोयला घोटाला, राष्ट्रमंडल घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, स्पेक्ट्रम घोटाला, टूजी घोटाला समेत दर्जनों घोटाले हुए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि प्रधानमंत्री सपा के किए गए कार्यों को देखें तो उनकी आंखें खुली रह जाएंगी, लेकिन मोदी जी को यहां आने की कोई जरूरत नहीं है। यहां की जनता आपके कृत्यों को पांच साल से देख रही है और 11 मार्च को आंखें तो सपा व कांग्रेस गठबंधन की खुली की खुली रह जाएंगी।

बसपा पर हमला करते हुए कहा कि बसपा की पिछली सरकार में हालात बद से बदतर थे। सन् 2007 की बसपा सरकार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में अरबों का घोटाला हुआ और जिसके चलते कई सीएमओ व डिप्टी सीएमओ को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, अपना दल के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा, मान सिंह पटेल, हनुमंत प्रताप सिंह, मनोज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें