फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, सचल दल प्रभारी समेत 39 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कोरोना जांच के सचल दल प्रभारी व एपिडिमियोलॉजिस्ट समेत 39 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। उन्हें लखनऊ में होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

रेलकोच के एल-3 अस्पताल के तीन स्टाफ की रिपोर्ट केजीएमयू लखनऊ से पॉजिटिव आई है। साथ ही लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने की संख्या बढ़कर 87 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना का कहना है कि बाल्हेमऊ गांव के 75 वर्षीय वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट 30 सितंबर को पॉजिटिव आई थी। उनको कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को केजीएमयू लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. ऋषी बागची की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 38 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भवानीगढ़, एनटीपीसी, बलीपुर, बंदीपुर, खोजनपुर, खीरों, डीह, प्रधानपुर, हरचंदपुर, पूरे गुलाब राय, दुकनहा, बछरावां व महराजगंज आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
जिला जेल कोरोना का गढ़ बन गया है। दो दिन के अंदर जिला जेल में 60 बंदी, कैदी और स्टाफ संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार रात हुई जांच में भी 20 लोग संक्रमित मिले। जेल में मिले संक्रमितों में से 35 बंदियों की उम्र 30 साल से भी कम है। इनमें छह संक्रमितों की उम्र 20 साल से भी कम है। जेल अधीक्षक ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जेल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दो दिन में बहुत बढ़ गई है, इसलिए कैदियों व बंदियों से मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। जरूरी होने पर फोन के माध्यम से बात कराई जाती है। जेल परिसर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें