फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर खाना खा रहे बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सुजातगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में सोमवार को दरवाजे पर बैठकर खाना खा रहे एक बुजुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ाकर मार दिया गया। बुजुर्ग का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने चालक से तेजी से ट्रैक्टर चलाकर न आने जाने की बात कही थी। बस इतनी सी बात पर गुस्से में आए चालक ने उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

सुजातगंज गांव निवासी बाबूलाल पासी (65) अपने घर के सामने खाना खा रहा था। घर के सामने से ही आने-जाने का रास्ता है। दोपहर में गांव निवासी एक व्यक्ति तेज गति से ट्रैक्टर लाया और बाबूलाल के ऊपर चढ़ा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल बाबूलाल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक के पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि पिता बाबूलाल और ट्रैक्टर चालक के बीच तेज गति से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने पिता के ऊपर खाना खाते समय ट्रैक्टर चढ़ा दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें