फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 10वीं में ओजस्वी व 12वीं में निष्ठा की चमकी मेधा

Fri, 01 May 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायन इंटरनेशनल स्कूल में सीआईएससीई के परिणाम आने पर इस तरह उछलकर खुशी का इजहार करते मेधावी छात्
विज्ञापन
रायबरेली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) नई दिल्ली ने बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। नतीजे आने के बाद मेधावियों के चेहरे खिले और खुशी से चहक उठे। 10वीं में ओजस्वी व 12वीं में निष्ठा ने जिले में परचम लहराया है।
विज्ञापन


स्कूलों में मेधावियों का जमावड़ा लगा तो शिक्षकों और अभिभावकों संग जश्न मनाया गया। अभी तक सीआईएससीई से जिले में महज चार स्कूल ही संचालित होते थे, लेकिन इस बार सलोन में संचालित पांचवां स्कूल भी शामिल हो गया। इससे पांचों स्कूलों में नतीजों की खुशी साफ देखने को मिली। बालकों से ज्यादा बालिकाओं ने उत्कृष्ट नतीजे हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

सीआईएससीई में 10वीं और 12वीं के मेधावियों में शुरुआती दोनों स्थानों पर बालिकाओं ने कब्जा किया है। आईसीएसई (10वीं) में सेंट पीटर्स स्कूल की ओजस्वी सिंह ने 97.8 प्रतिशत और दिव्यांशी ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया है। वहीं, आईएससी (12वीं) में सेंट जेम्स स्कूल की निष्ठा वर्मा ने 96.10 प्रतिशत और सेंट पीटर्स स्कूल की समृद्धि श्रीवास्तव ने 96.00 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट नतीजे हासिल किए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह मेधावियों की सूची में रायन इंटरनेशनल स्कूल और न्यू विजन स्कूल के बच्चों ने भी जगह बनाई है। अल्फा कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे पहली बार 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए, जिन्होंने भी अच्छे नतीजे लाने की पूरी कोशिश की। पांचों स्कूलों में परीक्षाफल आने के बाद ही जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। स्कूल परिवार ने मेधावियों को बुके भेंट कर मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें