फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चौपाल से नदारद रहे अधिकारी

Sat, 13 Sep 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
पुरासी ग्रामसभा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
नसीराबाद। छतोह ब्लॉक के काजीपुर तेलियानी गांव के पंचायत घर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नदारद रहे, जिससे समस्याओं का समाधान अधूरा रह गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सत्य नारायण वर्मा की अध्यक्षता में चौपाल हुई। गांव की मनीषा और ममता ने बताया कि वह कई माह से राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें कार्ड नहीं मिल सका है। सुनीता ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों का राशन नहीं दे रही हैं। ग्रामीण जुग्गी लाल ने चौपाल में पेंशन न मिलने की समस्या उठाई। ग्राम प्रधान ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।




नहीं पहुंचे अधिकारी व कर्मचारी
ग्राम चौपाल में शिक्षा विभाग, कृषि, सिंचाई, पुलिस विभाग, बिजली विभाग, बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण विभाग और पीडब्ल्यूडी सहित कई अहम विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। ग्राम विकास अधिकारी नागेश कुमार ने कहा कि जिन विभागों के अधिकारी चौपाल में शामिल नहीं हुए हैं, उनकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाएगी ताकि आगे से ऐसी लापरवाही न हो।
विज्ञापन




सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
हलोर। महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के पुरासी ग्रामसभा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कृष्णलली पांडेय व ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वोत्तम सिंह ने की। ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वोत्तम सिंह की ओर से ग्रामवासियों को आयुष्मान कार्ड, पेंशन, सड़क, नाली, शादी अनुदान आदि सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि चौपाल के दौरान गांव के राजू रैदास व अरविंद कुमार जन्मप्रमाण पत्र व मीना ने परिवार रजिस्टर की नकल के लिए आवेदन किया। दोनों का मौके पर समाधान कर दिया गया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि गंगासागर, रमाशंकर, राजीव तिवारी, शिवमोहन, सुनीता व गौरीशंकर मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें