फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मेंहदीगंज बाजार में धरने पर बैठे किसान

Sat, 13 Sep 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मेंहदीगंज बाजार में धरना देते भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारी व किसान।
विज्ञापन
नसीराबाद। छतोह ब्लाॅक के मेंहदीगंज बाजार में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की गई। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात से नाराज किसान नेता धरने पर बैठ गए। शाम चार बजे तक कोई अधिकारी उनका ज्ञापन लेने धरना स्थल तक नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित किसान नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की घोषणा कर दिया।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि डीह रजबहा से बिरनावां संपर्क मार्ग जर्जर है। इसके डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्राम सभा तेलियानी में आबादी की भूमि पर लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। कपूरपुर गांव में किसान केदारनाथ सिंह अपनी भूमि का सीमांकन कराने के लिए कई साल से दौड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ब्लाक अध्यक्ष मुइनुद्दीन ने बताया कि एक वर्ष पूर्व खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। किसान नेता शिव बहादुर सिंह ने बताया कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि मेंहदीगंज से प्रधानपुर तक नहर की पटरी पर खड़ंजा मार्ग बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इस मौके पर श्याम सुंदर सिंह, केदार व रामआसरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें