फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक अक्टूबर से होगी नर्सिंग की पढ़ाई

Mon, 22 Sep 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सीएमओ कार्यालय स्थित एएनएमटीसी में एक अक्तूबर से तीसरे बैच की नर्सिंग की पढ़ाई शुरू होगी। 50 सीटों में 47 सीटें लॉक हो चुकी हैं। शासन स्तर पर परीक्षा के बाद जिले को एएनएम के अभ्यर्थी आवंटित किए गए।
विज्ञापन


बेटियों को एएनएम की डिग्री के लिए निजी संस्थानों में अधिक रुपये देकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। ऐसे में सीएमओ कार्यालय के एएनएम प्रशिक्षण संस्थान को संचालित किया गया। एएनएम के दो वर्षीय कोर्स के लिए करीब 50 सीटें मिली हैं। पहला बैच पासआउट हो चुका है। तीसरे बैच के लिए काउंसिलिंग चल रही है। 47 सीटें लॉक हो चुकी हैं। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा का कहना है कि नर्सिंग के तीसरे बैच की पढ़ाई आगामी एक अक्तूबर से शुरू कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें