फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: तेज धूप से बढ़ रहे उल्टी-दस्त के रोगी

Mon, 22 Jun 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई में आयोजित आरोग्य मेला में बी
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2070 रोगियों का परीक्षण किया गया। मेले में बुखार और उल्टी-दस्त के रोगियों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने गर्मी से बचाव के लिए सलाह दी।
विज्ञापन


रविवार को 397 रोगी बुखार से पीड़ित मिले। 255 रोगी उल्टी-दस्त की समस्या लेकर पहुंचे थे। 25 रोगियों की आंखों की जांच की गई। इसके अलावा 188 रोगियों का पेट दर्द का इलाज किया गया। मेले में 113 लोगों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। लोगों को गर्मी में अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई।


गर्मी अधिक होने से बढ़ रही बीमारी
डीह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में डाॅ. डीएन चौधरी ने 68, नसीराबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुढ़ा में चिकित्सक डॉ. अर्पित कक्कड़ ने 58 मरीजों का उपचार किया। रामपती को पेट दर्द व शिवम को बुखार था। दोनों गंभीर हालत में सीएचसी आए, जहां इलाज किया गया। सुबह से ही भीषण गर्मी के बाद भी मरीजों की भीड़ रही। मरीजों ने बताया कि गर्मी अधिक होने से बीमारी बढ़ रही है।
विज्ञापन



शरीर में पानी की कमी न होने दें
परशदेपुर। परशदेपुर पीएचसी में चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने 68 रोगियों का इलाज किया। यहां भी अधिकतर मरीज बुखार और उल्टी दस्त के आए। चिकित्सकों ने सलाह दी कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। गदागंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुरधई, गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धरावां में 115 रोगियों का इलाज किया गया।

जगतपुर के हरदीटीकर में 58 रोगियों का इलाज किया गया। चिकित्सक डॉ. सुफैल अंसारी जांच के बाद दवा वितरित की। कटघर पीएचसी में 43 मरीजों की सेहत जांची गई। डॉ. अकील अहमद ने गर्मी से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें