फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कानपुर व लखनऊ रूटों पर 90 बसों के बढे़ंगे फेरे

Wed, 04 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिवाली पर यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए रायबरेली डिपो ने तैयारी पूरी कर ली है। छह से 17 नवंबर तक बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही लखनऊ और कानपुर रूट पर 90 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। विशेष संचालन के लिए सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि रायबरेली डिपो से वर्तमान में 166 बसें संचालित हैं। इनमें निगम की 94 और अनुबंधित 72 बसें शामिल हैं। विशेष संचालन के दौरान दिल्ली रूट पर बसें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित अन्य मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
कानपुर रूट पर 40 और लखनऊ रूट पर 50 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। तय क्षमता से अधिक बसों का संचालन करने पर कर्मचारियों को अलग से भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में शासन से दिशा-निर्देश भी मिल गए हैं। बेहतर काम करने वाले चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें