फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांपत्य बंधन में बंधे मुमताज और शशिकांत

Sun, 05 Mar 2017 11:38 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को मंशादेवी मंदिर में शादी के बाद आशीर्वाद लेते नव दंपत्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्वधर्म समभाव के बीच विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू परिवार के लड़के और मुस्लिम परिवार की लड़की के बीच शादी कराई। मंशादेवी मंदिर में दोनों दांपत्य बंधन में बंधे। विहिप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लड़के परिवार वाले इसके गवाह बने।
विज्ञापन


विहिप के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने बताया कि आपस में दोनों धर्मों के परिवारों के बीच रजामंदी से शादी कराई गई। मंशादेवी मंदिर में पूरे राना का पुरवा मजरे भीरा गोविंदपुर निवासी शशिकांत यादव और यही की मुमताज उर्फ गायत्री देवी पुत्री शेरा के बीच हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह हुआ।

नव दंपती को सभी ने आशीर्वाद दिया और गृहस्थी का सामान देकर वर वधू का विदा किया। इस मौके पर लड़की के पिता शेरा, परिवार के अन्य लोगों के साथ विहिप जिलाध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी, बजरंग दल के नगर संयोजक विनोद पटेल, नारेंद्र कुमार क्रांतिकारी, वीरेंद्र कुमार अग्रहरि, दुर्गावाहिनी प्रमुख बीना गुप्ता, कमलेश, पूजा समेत कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें