फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद एनटीपीसी की यूनिट नंबर एक से बिजली उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लगभग डेढ़ माह से बंद चल रही एनटीपीसी परियोजना, ऊंचाहार की एक नंबर यूनिट गुरुवार से चालू कर दी गई।
विज्ञापन

ओवरहालिंग के लिए इस यूनिट को बंद किया गया था। यूनिट चालू होने से बिजली उत्पादन में इजाफा हुआ है। इससे बिजली की किल्लत के बीच राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार की पांच यूनिटें 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन करती हैं, जबकि छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है।
लगभग डेढ़ माह पहले यूनिट एक को ओवरहालिंग के लिए बंद कर दिया गया था। इससे परियोजना की बिजली उत्पादन क्षमता 1550 मेगावाट से घटकर लगभग 1300 मेगावाट हो गई थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि गुरुवार सुबह यूनिट एक को लाइटप किया गया। दोपहर बाद यूनिट से उत्पादन भी शुरू हो गया है। बिजली आपूर्ति के लिए मचे हाहाकार के बीच राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस समय परियोजना की यूनिट एक 110 मेगावाट, दो नंबर यूनिट 195, तीन 190, चार नंबर यूनिट 205, पांच नंबर यूनिट 180 व छठवीं यूनिट 485 मेगावाट उत्पादन कर रही है। एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि सुबह यूनिट को चालू किया गया है। दोपहर बाद उससे उत्पादन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें