फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अब ओटीपी व पैनकार्ड वेरिफिकेशन के बाद ही रजिस्ट्री

Fri, 25 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
उप निबंधन कार्यालय में बदली व्यवस्था के अनुसार बैनामों की प्रक्रिया पूरी करते कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। उप निबंधक कार्यालयों में बैनामों में फर्जीवाड़ा रोकने की नई व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू कर दी गई। अब मोबाइल पर ओटीपी आने और पैनकार्ड वेरिफिकेशन के बाद ही बैनामे की प्रक्रिया शुरू होगी। बृहस्पतिवार को उप निबंधक कार्यालय सदर में नई व्यवस्था से बैनामे शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन


अब तक किसी भी प्रकार के बैनामे के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कार्यालय में प्रक्रिया को पूरा कराया जाता था। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने में खेल की आशंका रहती थी। इस खेल और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बृहस्पतिवार से नई व्यवस्था लागू कर दी गई। बैनामा के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अब पक्षकारों का मोबाइल नंबर फीड करना होगा।

मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने के बाद फॉर्म ऑनलाइन खुलेगा। अब बैनामों में पैनकार्ड को भी अनिवार्य कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन करते समय पैन नंबर भी फीड करना पड़ रहा है। पैनकार्ड के सत्यापन के बाद ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन


कृषि भूमि के बैनामे में अब यूनिक आईडी अनिवार्य
कृषि संबंधित भूमि का बैनामा कराने के लिए बृहस्पतिवार से यूनिक आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। बिना यूनिक आईडी को फीड किए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकेगी। कई काश्तकारों की खतौनी में यूनिक आईडी न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बिना यूनिक आईडी के ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पाए। बिना ऑनलाइन आवेदन के उप निबंधन कार्यालय में बैनामे की प्रक्रिया को शुरू भी नहीं किया जा सकता है। विभागीय लॉगिन को भी ओटीपी आधारित कर दिया गया है।

बैनामों में फर्जीवाड़े को पूरी तरह से रोकने व इसे और पारदर्शी बनाने के लिए बृहस्पतिवार से नई व्यवस्था लागू हो गई। बैनामों के लिए ऑनलाइन आवेदन को ओटीपी आधारित करने के साथ पैनकार्ड वेरिफिकेशन को अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि भूमि के बैनामे में यूनिक आईडी भी अनिवार्य हो गई है।
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक, उप निबंधक सदर रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें