फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कानपुर जाना होगा आसान, बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के लोगों को अब कानपुर जाने में आसानी होगी। इसके लिए रायबरेली डिपो की ओर से नई बस सेवा शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन सलोन से जगतपुर व ऊंचाहार होते हुए चलेगी। डिपो ने यह बस सेवा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल की पहल पर शुरू की है।
ऊंचाहार से कानपुर जाने के लिए कोई बस सेवा नहीं थी। इससे यहां के व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी होती थी। कोरोना काल में पैसेंजर ट्रेनों के बंद होने से कानपुर आना-जाना और परेशानी भरा हो गया था।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने परिवहन मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया और बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। बुधवार को बस सेवा की शुरुआत हुई।
बस सलोन से जगतपुर होते हुए ऊंचाहार पहुंची, जहां भाजपा नेता ने माला पहनाकर बस के चालक का स्वागत किया। लोगों ने ढोल-मंजीरा बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
एआरएम अक्षय कुुमार ने बताया कि सलोन से कानपुर जाने के लिए 188 रुपये खर्च होंगे। बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे सलोन से चलकर जगतपुर होते हुए सुबह 10 बजे ऊंचाहार पहुंचेगी और डलमऊ लालगंज होते हुए डेढ़ बजे कानपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

बस कानपुर से दोपहर दो बजे वापसी में इन्हीं रास्तों होकर यहां पहुंचेंगी। बस सेवा शुरू होने पर राजू यादव, विनीत कौशल, मेराज नकवी, प्रमोद चौरसिया, इंद्रपाल सरोज, फिरोज, राहुल ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें