फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की टूटी नींद, दोषी सचिव को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सतांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोरई में लाखों रुपये के घपले में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद आखिरकार अब सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आए अधिकारियों ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। तकनीकी सहायक से भी जवाब मांगा गया है।
डीएम के स्तर पर हुई शिकायत की जांच में सतांव ब्लॉक की पोरई ग्राम पंचायत में सात लाख से अधिक सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया था।
मामले में प्रधान कृष्णा देवी के खिलाफ पिछले सप्ताह ही गुरुबख्शगंज थाने में केस दर्ज करा दिया गया था। डीपीआरओ के स्तर से प्रधान को कारण बताओ नोटिस देेकर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई, लेकिन जांच में दोषी मिले सचिव के खिलाफ न तो केस दर्ज हुआ न ही अन्य कार्रवाई की गई।
‘अमर उजाला’ में छह अप्रैल के अंक में खबर प्रकाशित हुई तो अधिकारियों की नींद टूटी। पोरई गांव के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
जवाब मिलने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई होगी। तकनीकी सहायक भी जांच में दोषी मिला। अब उसे भी नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है।
डीडीओ एसएन चौरसिया का कहना है कि डीपीआरओ के स्तर से ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति आने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। जवाब के लिए नोटिस दी गई है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें