फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापिका को भेजी सेवा समाप्ति की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को रोहनिया विकास क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया तो यहां हालत और भी खराब मिली। एक सहायक अध्यापिका नवंबर महीने में एक भी दिन नहीं आई। विद्यालय न आने की कोई सूचना भी नहीं है। बीएसए ने शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा। साथ ही एक हेडमास्टर और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया। तीन शिक्षकों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने रोहनिया विकास क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति उच्च प्राथमिक विद्यालय मतरमपुर में मिली। यहां तैनात सहायक अध्यापिका निशा यादव 31 अक्तूबर से लगातार गैरहाजिर चल रही हैं। उपस्थिति पंजिका में उनके नाम का कॉलम भी खाली था, जिस पर बीएसए ने पूरे महीने अनुपस्थिति अंकित कर दी।
शिक्षिका को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया और खंड शिक्षा अधिकारी से भी स्पष्टीकरण तलब किया। इसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार यादव भी स्कूल नहीं आते हैं। अतिरिक्त कक्षा कक्ष की हालत जर्जर मिली, जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। सहायक अध्यापकों कंचन यादव और अमरजीत अनुपस्थित मिले तो दोनों का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया। निरीक्षण दिवस का वेतन भी काटने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय गौरा का निरीक्षण किया तो यहां तैनात सहायक अध्यापक विनोद कुमार दीपावली से अनुपस्थित चल रहे हैं। बीएसए ने बताया कि उनके खिलाफ कई शिकायतें भी मिली, जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सरकपुर में निरीक्षण किया तो सहायक अध्यापक आशीष तिवारी दीपावली के पहले से ही अनुपस्थित चल रहे हैं। बीएसए ने निरीक्षण दिवस का वेतन काटने का आदेश दिया। साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन भी बाधित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें