फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण्ा फैलाने पर बिरला फैक्ट्री को नोटिस

Sat, 04 Jul 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दरियापुर में आवासीय क्षेत्र के पास बिरला सीमेंट फैक्ट्री द्वारा क्लिंकर उतारने से प्रदूषण फैल रहा है। इलाकाई लोगों ने कई बार इसका विरोध भी जताया, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिरला सीमेंट फैक्ट्री को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। दरियापुर रेलवे साइडिंग में पिछले कई सालों से क्लिंकर (भट्ठी की राख) उतारा जा रहा है।

इसे जेेसीबी से ट्रकों में लोड किया जाता है। इससे क्लिंकर  हवा के साथ आसपास फैल जाता है। इससे रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार है।
विज्ञापन


बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि नियमत: बिरला सीमेंट फैक्ट्री को क्लिंकर उतारने के लिए आबादी से दूर अपनी साइडिंग बनवानी चाहिए। साइडिंग चारों ओर से बंद होनी चाहिए, जिससे क्लिंकर उड़ने न पाए।

साथ ही समय-समय पर पानी का छिड़काव भी होना चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है। इस पर बिरला सीमेंट फैक्ट्री को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें