जिले में दूसरे चरण में बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज, हरचंदपुर, सतांव क्षेत्र के डीडीसी, बीडीसी दावेदारों की नामांकन प्रक्रिया कराई जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया जिला मुख्यालय और बीडीसी दावेदारों की नामांकन प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर होगी। सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कोई भी दावेदार आरओ, एआरओ के कक्ष में नामांकन कर सकता है।