फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ खर्च फिर भी नहीं बदली जर्जर पुलों की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। सिंचाई विभाग ने पुल पुलियों की मरम्मत में भले ही तीन करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन अभी भी कई जगह पुल और पुलिया खस्ताहाल है। सबसे खराब हालत शारदा सहायक नहर पर बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बने पुल की है। इसकी कई जगह से रेलिंग टूटी है। सिंचाई विभाग के अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

वैसे तो बछरावां क्षेत्र में कई नहरों पर पुल पुलिया बनी है। इनका रखरखाव नहीं होने के कारण यह बदहाल हैं। अराजकतत्वों ने रेलिंग तक तोड़ दी है। बछरावां कस्बे के मुख्य चौराहे से सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शारदा सहायक नहर पर बने पुल की रेलिंग कई जगह टूटी है। इस पुल के ऊपर से प्रतिदिन करीब दस हजार वाहन निकलते हैं।
इसी तरह बछरावां रजबहा, सेंहगो रजबहा, अमावा, दोस्तपुर, राजामऊ माइनर पर बनी पुलिया भी ध्वस्त हैं। इनकी मरम्मत के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शशिकांत मिश्रा, सतीश सोनी, विजयपाल यादव, सुरेश जायसवाल ने कहा कि नहरों पर पुल तो बना दिए गए, लेकिन इनकी मरम्मत कभी नहीं कराई जाती है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारी बजट का रोना रोते रहते हैं। अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है। एसडीएम महराजगंज सालिगराम ने बताया कि पुल-पुलियों की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को लिखा पढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें