फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नीलांचल व पंजाब मेल ने कराया इंतजार

Mon, 04 Aug 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सोनिया नगर पास मधुबन क्रॉसिंग के आउटर पर सिग्नल न मिलने के कारण खड़ी वंदेभारत एक्सप्रेस।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के विलंब से आने के कारण बारिश में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। नीलांचल एक्सप्रेस चार घंटे से अधिक लेट रही। बारिश में भीगने से बचने के लिए यात्री सुरक्षित जगह की तलाश करते रहे।
विज्ञापन


रविवार को आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस चार घंटे से ज्यादा विलंब से आई, जबकि हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल पौने चार घंटे देर से पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर साढ़े तीन घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे देर से आई।

देहरादून-बनारस जनता मेल, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर पौन घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। शनिवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन



प्लेटफार्म खाली न होने पर रोकी गई वंदेभारत
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म खाली न होने से रविवार को वंदेभारत एक्सप्रेस आउटर पर करीब 10 मिनट रोकनी पड़ी। इससे ट्रेन की लेटलतीफी बढ़कर 17 मिनट हो गई। अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल काफी विलंब से रायबरेली पहुंची और प्लेटफार्म नंबर एक पर रोकी गई।

इसी बीच प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस के आने का संकेत हो गया, लेकिन प्लेटफार्म खाली न होने के कारण मधुबन क्राॅसिंग से सिग्नल नहीं दिया गया। इससे वंदेभारत क्राॅसिंग के आउटर पर सोनिया नगर और सिविल लाइन के बीच खड़ी हो गई। पंजाब मेल के निकलने के बाद वंदेभारत चलाई गई।


रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, ढाई घंटे आवागमन ठप
रायबरेली। ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड में रेल लाइन पर रविवार दोपहर पेड़ गिरने से रेलवे यातायात ठप हो गया। इस दरम्यान कोई ट्रेन न होने से संचालन पर प्रभाव नहीं पड़ा। यह घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे लक्ष्मणपुर से ऊंचाहार के बीच हुई, जहां रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। घटना का पता चलते ही रेलवे टीम मौके पर पहुंची और उसे ट्रैक से हटाने का काम शुरू हुआ।

करीब ढाई घंटे बाद रेलवे ट्रैक बहाल कर दिया गया। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। घटना दोपहर में घटी होने कारण उस समय किसी भी ट्रेन का आवागमन नहीं होता है। समय से ट्रैक साफ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें