फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नीलांचल और पैसेंजर ट्रेन ने कराया इंतजार

Thu, 09 Oct 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर तीन घंटे तो पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस ढाई घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल ने सवा घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन


हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और बनारस-देहरादून जनता मेल दोनों ट्रेनें आधे घंटे विलंब से आई, लेकिन लखनऊ की ओर जाते समय पंजाब मेल बछरावां में आधे घंटे और जनता मेल हरचंदपुर में 20 मिनट रुकी रही। आगे नीलांचल एक्सप्रेस दौड़ने के कारण इन ट्रेनों को रोका गया, जिससे लेटलतीफी बढ़ गई।

अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौन घंटे और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 13 मिनट और गोरखपुर लौटने वाली यही ट्रेन नौ मिनट देर से पहुंची। रायबरेली-कानपुर पैसेंजर ऊंचाहार में और कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर लालगंज में देर तक रोकी गई, क्योंकि दूसरी ट्रेनों को पास कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार की रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से आई। ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों को प्लेटफार्म पर इधर-उधर टहल कर समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें