फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े लोगों पर भांजी लाठियां, विरोध में पुलिस पर पथराव

Wed, 14 Oct 2015 12:34 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठियां भांजी। सड़क किनारे खड़े लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बवाल में सिपाही समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर एएसपी, सीओ सलोन समेत अन्य अफसरों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। उधर, इसी क्षेत्र के सिकंदपुर में एक नाबालिग को वोट डलवाने को लेकर दो प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामला शांत कराया।

महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल मोन के मतदान केंद्र पर वोट पड़ रहे थे। मतदान केंद्र के बाहर एक प्रत्याशी का एजेंट चुनाव चिह्न बताकर मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहा था।
विज्ञापन


इसका दूसरे प्रत्याशी के लोगों ने विरोध कर दिया। हो-हल्ला मचने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने वहां खड़े लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू किया। इससे वहां भगदड़ मच गई।

निर्दोषों पर लाठीचार्ज से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चला दिए। पुलिस की पिटाई में गजराज, गोली, रामकिशोर, बुद्धू, राहुल, पंकज और पथराव में एक सिपाही को चोटें आई।

एएसपी राममूरत यादव, एडीएम प्रशासन एससी चौधरी, सीओ सलोन अल्का धर्मराज समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने सड़क किनारे सभी लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


कोतवाल कुलदीप तिवारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच। पुलिस ने पथराव करने पर तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें