फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: त्योहारों पर शुरू न की जाए नई परंपरा

Thu, 28 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ (एडीजी) सुजीत पांडेय ने बुधवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस अफसरों व थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में एडीजी ने कहा कि गणेश चतुर्थी और बारावफात पर कानून व्यवस्था बनाए रखना चुनौती है।
विज्ञापन

ऐसे में इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा गया है कि जिले में त्योहारों पर कोई नई परंपरा कायम न होने पाए।
बिजली के ढीले तारों को कसवा दिए जाएं। इस बात का ध्यान रखा जाए कि गणेश चतुर्थी और बारावफात के जुलूस के निकलने का समय अलग-अलग हो। ऐसा न हो कि दोनों समुदाय के जुलूस आमने-सामने आ जाएं।
एडीजी ने बढ़ते साइबर अपराध पर चिंता जाहिर की। कहा कि साइबर अपराध को रोकने के लिए थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध से निपटने के तौर-तरीके सिखाए जा रहे हैं। ऐसा होने से साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच में तेजी आएगी और पीड़ितों को न्याय मिलेगा। खीरों के महरानीगंज निवासी व्यापारी सुखदेव लोधी हत्याकांड का खुलासा होने पर उन्होंने पुलिस की सराहना की। कहा कि घटना का खुलासा बिल्कुल सही हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले शाम चार बजे एडीजी के यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। इसके बाद एडीजी ने किरण हाॅल में पुलिस अधिकारियों व सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक करके कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
सभी को सख्त हिदायत दी गई कि त्योहार पर कानून व्यवस्था बिगड़ी तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, सीओ लालगंज गिरजाशंकर त्रिपाठी, सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें