फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओबी का नेटवर्क सिस्टम फेल, खाताधारक बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। जमुनापुर चौराहे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का नेटवर्क सिस्टम फेल हो गया है। एक सप्ताह पूर्व आई खराबी अभी तक ठीक न होने से बैंक का कामकाज ठप है। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक के जिम्मेदार समस्या से जल्द निजात मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जमुनापुर चौराहा पर बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा है। बैंक में आसपास के गांव ईश्वरदासपुर, कोटिया चित्रा, पचखरा, दौलतपुर, बाहरपुर, किसुनदासपुर, शहजादपुर, धूता, मुतवल्लीपुर, कजियाना, कमोली व रामसांडा सहित दर्जनों लोग लेनदेन करते हैं।
बैंक संचालन के लिए बीएसएनएल व एयरटेल का नेटवर्क सिस्टम लगा हुआ है। बताते हैं कि एक सप्ताह पहले इस नेटवर्क सिस्टम में खराबी आ गई। इससे बैंक का कामकाज ठप है। अभी तक खराबी दूर न होने से ग्राहक बैंक के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

बैंक ग्राहक शिवकुमार, चंद्रपाल, जावेद, मालती देवी व अशोक कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बैंक में लेनदेन बंद है। लोगों को धान की नर्सरी डालने के लिए खाद, बीज की आवश्यकता है।
लेकिन रुपये न मिलने से परेशानी हो रही है। इस बाबत प्रभारी शाखा प्रबंधक अंजली ने बताया कि बैंक का नेटवर्क फेल है। हैड आफिस को लिखित जानकारी दी गई है। जल्द ही खराबी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें