फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भतीजे की मौत, मां बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में भतीजे की मौत हो गई, जबकि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उसरैना गांव निवासी मोहम्मद फैजान (18) पुत्र मोहम्मद मोबीन अपनी चाची व उनके चार साल के बच्चे को लेकर रविवार को बाइक से धरई जमालपुर जिला प्रतापगढ़ अपनी बहन के यहां गया था।
विज्ञापन

वहां से लौटते समय धरई चौराहा के पास अचानक वनरोज का झुंड सड़क पर आ गया। युवक की बाइक वनरोज के झुंड से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ.आरबी यादव ने बताया कि गंभीर हालत में लाए गए शमा (22) व उनके पुत्र जीशान (4) को जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें