फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलाबाजार में मकान ढहा, बच्ची की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। तेज बारिश से सोमवार सुबह किला बाजार वार्ड छह में कच्चा मकान ढह गया। इसके मलबे में गृह स्वामी कासिम, उसकी बेटी निदा और बेटा सादाब दब गए। चीख-पुकार सुन पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने सभी को मलबे से निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अतुल सिंह टीम के साथ पहुंचे और किसी तरह सभी को बाहर निकलवाया। मलबे में दबने से 10 वर्षीय निदा की मौत हो गई। पिता कासिम और बेटे सादाब को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद तहसील की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। कोतवाली प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पुराना मकान बारिश के कारण गिर गया, जिसमें 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें