वैश्य एकता कल्याण समिति की ओर से बेलीगंज रोड स्थित होटल में शनिवार रात तीज महोत्सव हुआ। इसमें समिति की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान किसी ने डांस किया, तो किसी ने गाना सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
डांस प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सोलह शृंगार प्रतियोगिता में नीलम और डांस प्रतियोगिता में ज्योति सर्वश्रेष्ठ रहीं। जिलाध्यक्ष गायत्री कसौंधन ने भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया।
कहा कि तीज पर्व हम महिलाओं के दांपत्य जीवन को मजबूत बनाता है। इसके बाद हुई सोलह शृंगार प्रतियोगिता में नीलम गुप्ता प्रथम, रुचित गुप्ता द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रही। डांस में ज्योति प्रथम, नीलम द्वितीय, अनुराधा तृतीय पर रही।
इस मौके पर पुष्पा साहू, ममता जायसवाल, संगीता, सुमन, वंदना, संतोष, अर्चना, सुमन मौजूद रहीं। उधर, सिविल लाइंस स्थित होटल में भारत विकास परिषद महिला प्रकोष्ठ की ओर से तीज उत्सव हुआ। सबसे पहले छोटी बच्चियों ने डांस किया।
इसमें अनुभूति वर्मा प्रथम, रत्निका वाजपेयी द्वितीय व अंकिता श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रही। अध्यक्षता कर रही डॉ. स्नेहलता ने कहा कि तीज का सुहागिन महिलाओं में बहुत महत्व है। अध्यक्ष नवल किशोर वाजपेयी, कल्पना वर्मा, शांती श्रीवास्तव, डॉ. चंपा श्रीवास्तव, मनोरमा पांडेय, नीलिमा, अभिलाषा, मिथिलेश, किशोरी, मधु आदि मौजूद रहे।