फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नाजिया बनीं मीनाक्षी, शिव मंदिर में रचाया विवाह

Fri, 27 Feb 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कचहरी स्थित शिव मंदिर में विवाह के दौरान उक दूसरे को जयमाला पहनाते जोड़ा।
विज्ञापन
रायबरेली। शेखवाड़ा की नाजिया ने बृहस्पतिवार को मीनाक्षी बनकर हिंदू युवक विकास से दीवानी कचहरी स्थित शिव मंदिर में शादी कर ली। दोनों पक्षों के परिजन और विहिप के पदाधिकारी इस खास शादी के गवाह बने। दोनों ने जाति-धर्म की दीवारें तोड़कर एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई।
विज्ञापन




रायबरेली शहर के धौरहरा निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र लाल बाबू मजदूरी करते हैं। विकास और नाजिया के बीच दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। पहले तो परिजनों ने कुछ आपत्ति जताई, लेकिन बाद में दोनों के प्यार के आगे वह भी झुक गए। दोपहर में कचहरी स्थित शिव मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान नाजिया और विकास खुश दिखे। नाजिया की दादी कल्लो और विकास के माता-पिता के अलावा विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, मंत्री धनंजय पांडेय, सहमंत्री संतोष सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें