फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस से लाई जा रही हरियाणा की 10 पेटी शराब बरामद

Thu, 03 Dec 2015 11:47 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक की पूछताछ में पता चला है कि शराब पंचायत चुनाव में मतदाताओं में वितरण के लिए लाई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बरामद की गई शराब की कीमत 50 हजार रुपये से अधिक है।
विज्ञापन


ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस गुरुवार को आकर रुकी। इसी दौरान एक व्यक्ति ट्रेन से शराब उतार रहा था। इसकी सूचना मिलते ही थानेदार जीडी शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचे।

इससे पहले कि पुलिस को देखकर आरोपी भागता, पुलिस न उसे दबोच लिया। एसओ का कहना है कि अरविंद यादव निवासी करौली थाना ऊंचाहार को गिरफ्तार कर 10 पेटी की शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह शराब हरियाणा से लाई जा रही थी। एक पेटी में 12 बोतल अंग्रेजी शराब है। पंचायत चुनाव में मतदाताओं में शराब बांटने के लिए लाई जा रही थी। शराब को कहां ले जाना था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें