फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी एक्सप्रेस का इंजन फेल

Sun, 30 Aug 2015 11:17 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से इलाहाबाद जा रही नौचंदी एक्सप्रेस ऊंचाहार रेलवे स्टेशन से सुबह इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। अरखा रेलवे स्टेशन पार करते हुए पूर्वी आउटर पर पहुंची नौचंदी का इंजन अचानक फेल हो गया।
विज्ञापन


इसी बीच ऊंचाहार एक्सप्रेस और कानपुर-इलाहबाद पैसेंजर ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पर पहुंच चुकी थी। करीब दो घंटे बाद प्रयाग से दूसरा इंजन पहुंचा और आउटर पर खड़ी नौचंदी एक्सप्रेस को इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया।

इस दौरान ऊंचाहार इलाहाबाद रेल लाइन पर आवागमन ठप रहा। नौचंदी आउटर पर खड़ी होने से ऊंचाहार एक्सप्रेस तथा कानपुर-इलाहाबाद पैसेंजर ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन


तीन ट्रेनों के रुकने से इलाहाबाद जाने वाले हजारों मुसाफिर परेशान रहे। ऊंचाहार रेलवे स्टेशन अधीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से प्रयाग रूट पर आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें