फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरों फीडर में फॉल्ट से 50 गांवों की आपूर्ति ठप

Sat, 29 Aug 2015 11:25 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों फीडर में दस दिन के अंदर दूसरी बार फिर फॉल्ट आ गई।  शनिवार को फॉल्ट की वजह से करीब 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


आपूर्ति ठप होने के चलते उमस भरी गर्मी में लोगों को जहां बेहाल होना पड़ा, वहीं रक्षाबंधन का मजा किरकिरा हो गया। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। अभी दस दिन पहले फॉल्ट की वजह से 28 घंटे तक लोगों को बिजली नसीब नहीं हुई थी।

त्रिपुला ट्रांसमिशन से निकले खीरों फीडर में दरीबा गांव के पास बिजली के तारों पर पेड़ की डाल गिर गई। यही नहीं फॉल्ट की वजह से ट्रांसमिशन में इस लाइन का जंफर कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस फीडर से खीरों और सेमरी बिजली घर दोनों को सप्लाई दी जाती है। लाइन में गड़बड़ी की वजह से खीरों ब्लॉक क्षेत्र के 50 गांवों की आपूर्ति ठप है।

सूचना पर सक्रिय हुए कर्मचारियों ने ट्रांसमिशन में कटा जंफर तो जोड़ दिया, लेकिन तारों में गिरी डालों की छंटाई में 12 घंटे से अधिक लगा दिए। फिर भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।

उधर, जेई शैलेंद्र मौर्या ने बताया कि एचटी लाइनों पर गिरी डालों की छंटाई कराई जा रही है। शीघ्र आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें