फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेताओं के दौरे आज से

Fri, 10 Feb 2017 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : symbolic
विज्ञापन
जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब दिग्गजों के प्रचार का तड़का लगने वाला है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 11 फरवरी को हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के अटौरा में एक सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


जबकि 12 फरवरी को बछरावां विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक सभा में दहाड़ेेंगे। यही नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के भी यहां सभा करने की बात कही जा रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती 15 जनवरी को शहर के जीआईसी ग्राउंड में सभा करके अपनी पार्टी के लिए चुनावी फिजा बनाएंगी।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा के अगले हफ्ते अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने के लिए आने की संभावना है। वहीं स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यहां आकर जल्द प्रचार कर सकती हैं। हालांकि सांसद सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा के यहां आने का कोई कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, पर कार्यक्रम को लेकर हलचल जरूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें