फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के दौरान 90 डेसीबल से ज्यादा न हो ध्वनि

Fri, 10 Feb 2017 11:33 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ध्वनि प्रदूषण - फोटो : symbolic
विज्ञापन
डीएम अनुज कुमार झा और समस्त विधानसभा क्षेत्रों के प्रेक्षकों ने शुक्रवार को बचत भवन में प्रत्याशियों और रिटर्निंग अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करें। आचार संहिता के उल्लंघन करते वाले व्यक्तियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी मतदाताओं को प्रलोभन देने अथवा डराने धमकाने का कार्य न करें। प्रत्याशी अपने प्रचार के समय 90 डेसीबल से ज्यादा ध्वनि नहीं करेंगे। डीएम ने प्रत्याशियों के व्यय के संबंध में बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक प्रत्याशी के लिए 28 लाख रुपये व्यय की सीमा निर्धारित की है।

सभी प्रत्याशी प्रतिदिन के खर्चे का ब्योरा अवश्य देंगे। कोई प्रत्याशी 20 हजार से अधिक का नकद भुगतान एक व्यक्ति को नही कर सकता। जिलाधिकारी ने कहा कि 21 फरवरी की शाम पांच बजे के बाद कोई प्रत्याशी प्रचार नहीं करेगा।
विज्ञापन


कोई भी प्रत्याशी पंपलेट अथवा बैनर छपवाता/बनवाता है तो उसकी संख्या एवं प्रिंटिंग के स्थान की सूचना रिटर्निंग अफसर को देना आवश्यक होगा। इस मौके पर प्रेक्षक एसएस चौहान, डॉ. सुब्रता गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार, गोरखनाथ, बसीर अहमद, जगजीत सिंह, ओ पासी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें