फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 1.09 करोड़ से इसौर ड्रेन पर बनेगा नया पुल

Mon, 09 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के भनवामऊ-टिकठामुसल्लेपुर मार्ग पर उसरी गांव के पास इसौर ड्रेन पर नया पुल बनेगा। इस टूटे पुल पर आवागमन के लिए लोगों ने बिजली के खंभे रखे हैं। लोग जान को खतरे में डालकर रोज पुल से गुजरते हैं। इस परियोजना के लिए 1.09 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन से पहली किस्त के रूप में 55.88 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


नया पुल बनने के बाद करीब 30 हजार लोगों को राहत मिलेगी। जगतपुर ब्लॉक के भनवामऊ-टिकठामुल्लेपुर मार्ग से गौरा लखनी, गुरुगुजपुर, हरदी, मेलखा, भेलाई, निमियापुर, उसरी, अलावलपुर आदि गांवों के लोगों का आवागमन है। इसौर ड्रेन पर बना यह पुल कई साल से टूटा है। कई वर्षों तक लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। खासकर किसानों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवागमन के लोगों ने पुल पर बिजली के खंभे रखे हैं। किसी तरह लोग जान जोखिम में डालकर गुजरते हैं। टिकठा मुसल्लेपुर प्रधान हितेंद्र बहादुर सिंह बिन्नो ने नए पुल के निर्माण के लिए विधायक डॉ. मनोज पांडेय को पत्र दिया था। विधायक ने मामले को शासन स्तर पर पहुंचाया और अब नए पुल के निर्माण के लिए 1.09 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग को 55.88 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिससे जल्द ही पुल के निर्माण का काम शुरू होगा। नए पुल बनाए जाने की जानकारी होने के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों श्रीराम पासी, बच्चा सिंह, दिनेश सिंह, केदार सिंह, मंजू सिंह, शेष नारायण, अनिल कुमार, कौशलेंद्र कुमार आदि ने खुशी जताई है। टिकठा मुसल्लेपुर प्रधान हितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें