फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उफान पर नैय्या नाला, घरों तक पहुंचा पानी

Tue, 01 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
हलोर क्षेत्र के गुरुबक्सगंज मजरे भटसरा गांव को जाने वाली सड़क पर जलभराव से निकलते ग्रामीण।
विज्ञापन
हलोर-महराजगंज। बारिश के कारण नैय्या नाला का पानी एक बार फिर उफान पर आ गया है। इससे कई गांवों को जोड़ने वाले मार्ग जलमग्न हो गए हैं। गुरुबख्शगंज गांव तक पानी पहुंच गया है। खेतों में पानी भरने से फसल सड़ने का खतरा है, जिससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन


बाढ़ का पानी गऊघाट-मझिगवां, गुरुबख्शगंज-हलोर, अलीपुर-हलोर और सुखलिया-पुरासी मार्ग पर भर गया है। बाइक और साइकिल सवार लोगों को पैदल निकलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने नैय्या नाले की ठीक से सफाई न होने को जलभराव का मुख्य कारण बताया। मझिगवां, पहाड़गंज, ढकिया, जंगलिन और पड़रिया गांव के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ रहा है। जलभराव के चलते बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत हो रही है।

महराजगंज क्षेत्र के मोन, जियापुर, लालगंज, कोड़री और गंज गांव में भी जलभराव की समस्या है। ग्रामीणों ने इस समस्या से राहत दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग ने जियापुर गांव में एक स्वास्थ्य शिविर लगाया। उप जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि जलभराव से प्रभावित गांवों में राजस्व टीम भेजकर राहत और बचाव के प्रयास लगातार जारी है।

हलोर क्षेत्र के गुरुबक्सगंज मजरे भटसरा गांव को जाने वाली सड़क पर जलभराव से निकलते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें