फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में भट्ठे में काम करने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। आजमगढ़ में भट्ठे में काम करने गए युवक की हत्या लाठी डंडे से पीटकर कर दी गई। मंगलवार को आरोपी शव माइनर के किनारे रख कर भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पड़ताल कर रही है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के शाइस्ता बाद उर्फ नगरमऊ गांव निवासी सूरज (20) पुत्र रमेशर आजमगढ़ में भट्ठे पर काम करता था।
सोमवार देर रात सूरज ने भाभी को फोन करके बताया कि साथ में काम करने वाले डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के हिंगामऊ गांव के युवक का मोबाइल खो जाने पर उसके साथ मारपीट की गई है।
मंगलवार सुबह भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिकों ने परिवारीजनों को सूचना दी कि सूरज की मौत हो गई है। मंगलवार को कुछ लोग वाहन पर सूरज का शव लेकर आए और जोहवानटकी गांव के पास माइनर की पटरी पर शव फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन

परिवारीजनों के साथ ही आसपास के लोग भी पहुंचे। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। सभी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि युवक की पिटाई आजमगढ़ में कुछ लोगों ने कर दी, जिससे उसकी मौत हुई है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है। युवक की हत्या आजमगढ़ में हुई, इसलिए केस आजमगढ़ में ही दर्ज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें