फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के दावेदार को भांजे ने पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
प्रत्याशी की हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोईली मजरे जोहवा नटकी गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी को रिश्ते में भांजा लगने वाले युवक ने पीट पीटकर मार डाला। अधेड़ की मौत से घर में कोहराम मच गया। हत्या आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामकुमार (45) दोपहर में बकरियों को चराने के लिए खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक पीछे से लाठी लेकर आया और उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। रामकुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाला युवक रिश्ते में भांजा लगता है। इस बार पति ने प्रधान पद के प्रत्याशी था। हमले में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हत्या आरोपी युवक गांव से फरार हो गया है। पत्नी ने बताया कि आरोपी से कोई रंजिश और विवाद भी नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डलमऊ चौकी इंचार्ज रमेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें