फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के पीछे खेत में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एम्स के पीछे खेत में एक बुजुर्ग का महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके गले में शाल फंसा हुआ था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर एसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए। महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
भदोखर थाना क्षेत्र के हमीरमऊ मजरे बेलाभेला गांव की रहने वाली सुखरानी (80) बुधवार को अपनी बहन के घर खनुवा के लिए निकली थी। इसके बाद उसका कुछ अता पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

सुबह एम्स के पीछे खेत में सुखरानी का शव पाया गया। जानकारी होने पर ट्रेनी सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, मुंशीगंज चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह, एम्स चौकी प्रभारी त्रियुगी नारायण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी आसपास के लोगों से ली।
फॉरेंसिक टीम प्रभारी डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। घटनास्थल पर महिला की चूड़ियां पड़ी थी। उसका गला शाल से कसा था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई।
एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की सही वजह सामने आएगी। वैसे पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें