जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुई श्रमिक की मौत के मामले में मिक्सर प्लांट के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच करके जल्द कार्रवाई करने का दावा कर रही है।
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलमऊ गांव निवासी हिमेंद्र द्विवेदी (32) करीब डेढ़ साल से क्षेत्र के रामनगर स्थित मिक्सर प्लांट में मजदूूरी करता था। रविवार की सुबह हिमेंद्र का शव मिक्सर प्लांट के केमिकल टैंक में पड़ा मिला था। परिवारीजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मिक्सर प्लांट के मालिक आशीष सिंह, मैनेजर और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या करके शव को मिक्सर प्लांट में छिपाने का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।