फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ट्रक की टक्कर से मुंशी की मौत

Fri, 23 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मतरौली गांव निवासी राम अभिलाष (62) दीवानी कचहरी में एक अधिवक्ता के मुंशी थे। वह बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग तीन बजे कचहरी से बाइक से घर लौट रहे। तभी बाबूगंज बाजार के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि राम अभिलाष हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन सड़क पर गिरने से उनके चेहरे व सीने में गंभीर चोटें लगी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना से पत्नी राजकुमारी व अन्य परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत होने की सूचना मिली है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें