फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आंबेडकर प्रतिमा पर कीचड़ पोता, हंगामा

Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज। बबुरिहा मजरे कजियाना गांव में मंगलवार को अराजकतत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोत दिया। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा पर कीचड़ देखा, जिसके बाद सैकड़ों लोग जुट गए। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह और गदागंज थाना प्रभारी बालेंदु गौतम गांव पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लोगों को समझाकर शांत कराया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई भी कराई। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने थाने में तहरीर दी। गदागंज थाना प्रभारी ने बताया कि अराजकतत्वों की पहचान की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें